महिला दिवस पर रायपुर और दुर्ग संभाग की महिलाएं होंगी सम्मानित
रायपुर
सोमवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दोपहर 1 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में रायपुर और दुर्ग संभाग की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मान किया जायेगा वे इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।'
कार्यक्रम स्थल पर कलाजत्था और वीडियो प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिला स्व-सहायता समूहों तथा विभागीय गतिविधियों का प्रदर्शनी स्टाल भी लगाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पोषण अभियान और बाल संरक्षण पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा,कृषि और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव, महिला एवं बाल विकास डॉ. (श्रीमती) रश्मि आशीष सिंह, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, श्रीमती छाया वर्मा और श्रीमती फूलोदेवी नेताम उपस्थित रहेंगी।

पाठको की राय